Search

 
 
 

Dhanbad News: धनबाद में RSS का युवा संवाद, उद्यमियों से राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) धनबाद महानगर के तत्वावधान में रविवार को युवा व्यवसायियों के बीच युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 
RSS का युवा संवाद कार्यक्रम

Dhanbad: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) धनबाद महानगर के तत्वावधान में रविवार को युवा व्यवसायियों के बीच युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में युवा उद्यमियों की भूमिका और सामाजिक दायित्वों पर चर्चा हुई.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कार्यक्रम में संघ के पंच परिवर्तन के तहत परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी आचरण जैसे विषयों पर युवाओं से संवाद किया गया. वक्ताओं ने कहा कि व्यवसाय केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का भी जरिया है. युवाओं से ईमानदारी, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

संवाद के दौरान युवा व्यापारियों और उद्यमियों ने अपने विचार साझा किए तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. युवाओं के सवालों का नरेंद्र ठाकुर ने शास्त्र और संघ के अनुभवों के आधार पर जवाब दिया.

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा व्यापारी, उद्यमी और स्टार्टअप से जुड़े लोग शामिल हुए.मंच पर विभाग संचालक केशव हड़ोदिया, महानगर संघचालक नित्यानंद पांडेय और प्रांत कार्यवाह संजय कुमार मौजूद रहे.

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश सुमन, पंकज सिंह, राज खंडेलवाल, बब्लू कुमार, सन्नी गौतम और नितिन हड़ोदिया समेत अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा. समापन धन्यवाद ज्ञापन, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुआ.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही