Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU ने जारी की बीएड सत्र 2025-27 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-27 में नामांकित विद्यार्थियों के पंजीयन (Registration) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सभी बीएड कॉलेजों और संघटक महाविद्यालयों के छात्रों के पंजीयन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-27 में नामांकित विद्यार्थियों के पंजीयन (Registration) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार सभी बीएड कॉलेजों और संघटक महाविद्यालयों के छात्रों के पंजीयन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है.

 

पंजीयन फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 10 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रार कार्यालय, रांची विश्वविद्यालय में संबंधित कॉलेज के माध्यम से जमा किए जा सकेंगे. वहीं 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 18 मार्च 2026 तक फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे. निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में पंजीयन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.

 

आवश्यक दस्तावेज

 

विश्वविद्यालय ने पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी जारी की है, जिनमें प्रमुख रूप से - 

 

माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अन्य विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्रों के लिए)

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

मैट्रिक प्रमाण पत्र

मैट्रिक से लेकर अंतिम डिग्री तक की अंकतालिकाएं

दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

जेसीईसीईबी द्वारा जारी सीएमएल रैंकिंग आवंटन पत्र की सत्यापित प्रति शामिल हैं.

पंजीयन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल https://ranchiuniversity.ac.in के जरिए पूरी की जाएगी. कॉलेज/संस्थान द्वारा पोर्टल पर लॉगिन कर विद्यार्थियों के विवरण का सत्यापन किया जाएगा और निर्धारित प्रारूप में हार्ड कॉपी भी संलग्न करनी होगी.

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एनसीटीई से संबद्धता/स्वीकृति पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के बिना पंजीयन स्वीकार नहीं किया जाएगा. साथ ही सीएमएल रैंकिंग आवंटन पत्र के अभाव में भी छात्र का पंजीयन मान्य नहीं होगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही