Search

 
 
 

RU की छात्रा अंजना महतो इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

रांची विश्वविद्यालय की छात्रा और अंतर्राष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो आगामी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह प्रतियोगिता बाटुमी (जॉर्जिया) में आयोजित होगी. अंजना का चयन इस चैंपियनशिप के लिए चुने गए 40 सदस्यीय भारतीय दल में हुआ है.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय की छात्रा और अंतर्राष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो आगामी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. यह प्रतियोगिता बाटुमी (जॉर्जिया) में आयोजित होगी. अंजना का चयन इस चैंपियनशिप के लिए चुने गए 40 सदस्यीय भारतीय दल में हुआ है.

 

सोमवार को रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने अंजना कुमारी महतो से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया. कुलपति ने कहा कि अंजना की यह उपलब्धि रांची विश्वविद्यालय, झारखंड और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने विश्वास जताया कि अंजना अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाएंगी.

इसे भी पढ़ें - 

 

इस अवसर पर डॉ. अमर चौधरी, डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. मुकुंद मेहता, डॉ. दिनेश उरांव, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. विनोद नारायण, प्रभा मेहता, उदय साहू, शिवेंद्र दूबे और चंचल भट्टाचार्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने अंजना को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए भारत के लिए पदक जीतने की कामना की.

 

अंजना कुमारी महतो की इस उपलब्धि से रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और झारखंड के युवा खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है. सभी को उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, राज्य और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगी और प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही