Search

 
 
 

Rubina Dilaik ने बताए रिश्तों के असली मायने, बोलीं- बुरे वक्त में छूटे कई लोग

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में दोस्ती और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है.जन्नत जुबैर के साथ एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपने करीबी दोस्तों से निराशा मिली, जिसके बाद उन्होंने कई रिश्तों से दूरी बना ली.
 

Lagatar desk : टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में दोस्ती और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की है.जन्नत जुबैर के साथ एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें अपने करीबी दोस्तों से निराशा मिली, जिसके बाद उन्होंने कई रिश्तों से दूरी बना ली.

 

 

प्रेग्नेंसी के दौरान नहीं मिला साथ


रुबीना ने कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी का समय उनके लिए जिंदगी बदल देने वाला अनुभव था.इस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि जो लोग खुद को उनका करीबी दोस्त कहते थे, वे मुश्किल समय में उनके साथ नहीं थे.इसी वजह से उन्होंने बिना कोई सफाई दिए ऐसे लोगों को अपनी जिंदगी से दूर कर दिया.उन्होंने कहा कि सच्ची दोस्ती वही होती है, जो अच्छे-बुरे हर वक्त में साथ दे.उनके मुताबिक, कुछ लोग पार्टियों और अच्छे पलों में साथ होते हैं, लेकिन असली परीक्षा मुश्किल समय में होती है.

 

जन्नत जुबैर रहीं साथ


रुबीना ने जन्नत जुबैर का खास जिक्र करते हुए बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान और बच्चों के जन्म के बाद जन्नत हर वक्त उनके साथ खड़ी रहीं.उन्होंने जन्नत की दोस्ती को अपने लिए एक बड़ी सीख बताया और कहा कि सच्चे रिश्ते दिखावे या मजबूरी से नहीं बनते.

 

जन्नत ने भी जताया आभार


जन्नत जुबैर ने भी इस दौरान बताया कि उनकी और रुबीना की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया.उन्होंने कहा कि जब भी उनकी जिंदगी में मुश्किलें आईं, रुबीना हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं.

 

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में


रुबीना की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है.‘बिग बॉस 14’ के दौरान उन्होंने और उनके पति अभिनव शुक्ला ने अपने रिश्ते के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की थी.शो के दौरान ही दोनों के रिश्ते में सुधार आया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा.‘बिग बॉस 14’ के बाद रुबीना किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वह फिल्मों और रियलिटी शोज में सक्रिय हैं.वह आगे फिल्म ‘हम तुम मकतूब’ में दिखाई देंगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही