Search

 
 
 

Bokaro News: जरंगडीह कोलियरी में मजदूरों का हंगामा, आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद

Bokaro News: मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. अचानक काम से हटाए जाने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने और बिना उचित कारण किसी को काम से नहीं हटाने की मांग की.
 
कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन

Bokaro News: कथारा स्थित जरंगडीह कोलियरी में रविवार को स्थानीय रोजगार और ड्यूटी से बैठाए जाने के विरोध में आउटसोर्सिंग कंपनी मां कामाख्या ट्रेडर्स के मजदूरों ने काम बंद करा दिया. मजदूरों का आरोप है कि कंपनी धनबाद से बाहरी कर्मियों को बुलाकर काम पर लगा रही है, जबकि लंबे समय से कार्यरत स्थानीय मजदूरों को ड्यूटी से वंचित किया जा रहा है. इससे मजदूरों में भारी नाराजगी है.

 

मजदूरों का कहना है कि वे लंबे समय से कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. अचानक काम से हटाए जाने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने स्थानीय लोगों को रोजगार देने और बिना उचित कारण किसी को काम से नहीं हटाने की मांग की. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रबंधन के साथ बातचीत कर उचित समझौता नहीं होता, तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

इधर, कंपनी के ऑर्गनाइजर राजीव रंजन ने दूरभाष पर बताया कि कंपनी में 70 प्रतिशत स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने का प्रावधान है. इसके बावजूद कंपनी ने करीब 85 प्रतिशत स्थानीय मजदूरों को रोजगार दिया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार देना कंपनी की प्राथमिकता है. साथ ही मजदूरों से जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने और बेवजह की राजनीति से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि काम के सुचारू संचालन के लिए अनुशासन और आपसी सहयोग भी जरूरी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही