Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिल्ली में अवैध बालू कारोबार को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने 10 हाईवा पकड़ पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश के बावजूद इलाके में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव और कारोबार हो रहा है. यही नहीं, सिल्ली और सोनाहतू थाना क्षेत्र में इस धंधे को लेकर लगातार विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र में देर रात अवैध बालू खनन को लेकर हंगामा खड़ा हो गया. स्थानीय लोगों ने रात करीब 1 बजे 10 अवैध बालू लदे हाइवा और ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल सभी वाहन सिल्ली थाना परिसर में जब्त कर रखे गए हैं और उनके चालकों से पूछताछ की जा रही है. 

NGT के आदेश के बावजूद हो रहा बालू का अवैध उठाव 

ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश के बावजूद इलाके में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव और कारोबार हो रहा है. यही नहीं, सिल्ली और सोनाहतू थाना क्षेत्र में इस धंधे को लेकर लगातार विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती है.

जांच में जुटी पुलिस 

जानकारी के अनुसार, बालू का यह अवैध कारोबार संजय और करण के नाम पर चल रहा था. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही