Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम आवास में जुटी सत्ताधारी पार्टियां, एकजुटता पर जोर

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्रियों और विधायकों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई.
 

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्रियों और विधायकों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में गठबंधन के सभी मंत्री, विधायक तथा राज्यसभा चुनाव के दोनों उम्मीदवार मौजूद रहे. इस दौरान चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और मतदान प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि गठबंधन की मजबूती और बेहतर समन्वय के बल पर राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों और मंत्रियों को चुनाव के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा संगठन के निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी.

 


सूत्रों के अनुसार, बैठक में चुनावी गणित, मतदान रणनीति और गठबंधन के भीतर तालमेल को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया. राज्यसभा चुनाव को देखते हुए सत्तारूढ़ दल किसी भी तरह की चूक से बचना चाहता है और इसी उद्देश्य से सभी जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

 


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक राज्यसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रही. बैठक के माध्यम से सत्तारूढ़ गठबंधन ने अपने विधायकों को एकजुटता का संदेश देने के साथ-साथ चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही