Search

 
 
 

करण-तेजस्वी की शादी की अफवाहें तेज, सोशल मीडिया पर बधाइयों की भरमार

टीवी के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर इन दिनों गुपचुप शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया एक्स पर कई यूजर्स कपल को शादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं
 

 Lagatar desk : टीवी के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर इन दिनों गुपचुप शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया एक्स पर कई यूजर्स कपल को शादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है.हालांकि, अब तक करण और तेजस्वी इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि ये खबरें सच हैं या सिर्फ अफवाह.

 

tweet tejas karan

चार साल से रिलेशनशिप में हैं करण-तेजस्वी


करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बिग बॉस 15 के दौरान शुरू हुई थी. तब से लेकर अब तक दोनों करीब चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. फैंस लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में अचानक आई इन खबरों ने सभी को चौंका दिया है.

 

 

वायरल पोस्ट्स ने बढ़ाई कन्फ्यूजन


सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल ने गुपचुप शादी कर ली है. कुछ फैंस जहां उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है.

 

प्रिंस नरूला ने पहले दिया था इशारा


एक पुराने इंटरव्यू में प्रिंस नरूला ने करण और तेजस्वी की शादी को लेकर इशारा किया था. उन्होंने कहा था कि एक शो के बाद दोनों शादी कर सकते हैं, हालांकि यह बात भी पूरी तरह कन्फर्म नहीं मानी गई.

 


फिलहाल साथ नजर आ रहे हैं दोनों


करण और तेजस्वी इस समय ‘लाफ्टर शेफ्स एंटरटेनमेंट’ शो में साथ नजर आ रहे हैं, जहां उनकी केमिस्ट्री और मस्ती दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही