Search

 
 
 

रुपये की सेहत गिरी, डालर के मुकाबले 93 के पार, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हल्ला बोला

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी किया जाना आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं.  राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताये, लेकिन हकीकत यही है. रुपया गिरने से उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे.
 
  • रुपया गिरने से उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे.
  • सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है.  
  • विस चुनाव के बाद पेट्रोल, डीज़ल, LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जायेगी

NewDelhi :  भारतीय रुपये की सेहत डालर के मुकाबले लगातार गिरती जा रही है.  शुक्रवार, 20 मार्च को   इतिहास में पहली बार रुपया 93 के पार चला गया. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कमजोर होते जा रहे रुपये को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

 

 

 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, रुपये का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी किया जाना आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं.  राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताये, लेकिन हकीकत यही है. रुपया गिरने से उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे.

 

MSMEs को सबसे ज्यादा चोट लगेगी . रोजमर्रा की चीज़ों के दाम बढ़ेंगे. राहुल गांधी ने लिखा कि  रुपये  की कमजोरी से FII का पैसा और तेजी से बाहर जायेगा. इससे शेयर बाज़ार पर दबाव बढ़ेगा. कहा कि हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है.

 

राहुल गांधी ने  आशंका जताई कि विस चुनाव के बाद पेट्रोल, डीज़ल, LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जायेगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति. सिर्फ बयानबाज़ी है. जनता से कहा,  सवाल यह नहीं कि सरकार क्या कह रही है  सवाल यह है कि आपकी थाली में क्या बचा है.  

 

 मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण भारतीय करेंसी लगातार गिर रही है. आज शुक्रवार सुबह शुरुआती कारोबार में  रुपया 19 पैसे टूटकर 93.08 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया.

 

यह पहली बार है जब भारतीय करेंसी ने 93 का आंकड़ा छुआ है. इससे पहले बुधवार को यह 92.89 पर बंद हुआ था एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर रिजर्व बैंक डॉलर न बेचे, तो रुपया और भी ज्यादा गिर सकता है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही