Search

 
 
 

हिल व्यू अस्पताल में भर्ती रूपी सोरेन, हाल जानने पहुंचे अर्जुन मुंडा और इरफान अंसारी

Ranchi News: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी हिल व्यू अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात की और रूपी सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली. बताया गया कि शुक्रवार को रूपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी हुई थी.
 
अस्पताल की तस्वीर

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार सुबह से ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कई नेता और शुभचिंतक अस्पताल पहुंच रहे हैं.

 

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी हिल व्यू अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात की और रूपी सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली.

इसे भी पढ़ें - 

 

बताया गया कि शुक्रवार को रूपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी हुई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी अस्पताल में मौजूद हैं. दोनों लगातार डॉक्टरों से रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही