Search

 
 
 

RU का 39वां दीक्षांत समारोह कल, 58 मेधावी छात्रों को मिलेंगे 71 गोल्ड मेडल

Ranchi News : विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस बार कुल 6,923 विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करने के लिए पात्र हैं. हालांकि समारोह में सिर्फ 3,353 विद्यार्थियों को ही डिग्री दी जाएगी, क्योंकि सिर्फ इतने ही छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया.
 
दीक्षांत समारोह
  • पहली बार दो प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को दी जाएगी मानद उपाधि

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह कल (9 सितंबर) को है. समारोह में पहली बार दो प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी. वहीं 58 मेधावी छात्रों को 71 गोल्ड मेडल मिलेंगे.  इसके अलावा 3,353 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी. 

 

इसे भी पढ़ें 

 

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस बार कुल 6,923 विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करने के लिए पात्र हैं. हालांकि समारोह में सिर्फ 3,353 विद्यार्थियों को ही डिग्री दी जाएगी, क्योंकि सिर्फ इतने ही छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया.  अलग-अलग संकाय और पाठ्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुल 71 गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे. ये मेडल 58 विद्यार्थियों के बीच वितरित होंगे. कुछ विद्यार्थियों को एक से अधिक गोल्ड मेडल भी मिलेंगे. गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या छात्रों से काफी अधिक है. इस बार 44 छात्राएं और 14 छात्र गोल्ड मेडल हासिल करेंगे. 

 

रांची विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार दो शिक्षाविदों को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी. राजभवन की स्वीकृति और विश्वविद्यालय की कुलपति की पहल पर यह सम्मान दिया जा रहा है. इनमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (NIEPA) की कुलपति प्रोफेसर डॉ. शशिकला बंजारी और लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति व वर्तमान में IIM कोलकाता के निदेशक प्रोफेसर डॉ. आलोक राय शामिल हैं.

 

दोनों शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दीक्षांत समारोह के दौरान मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। दोनों समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भी मौजूद रहेंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस बार दीक्षांत समारोह की तैयारियां राजभवन के निर्देशों के अनुरूप की गई हैं. आयोजन में अनावश्यक खर्च को कम करते हुए सीमित संसाधनों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही