Search

 
 
 

रूस में व्हाट्सऐप पर पूरी तरह से प्रतिबंध, मेटा पर कानून का पालन नहीं करने का आरोप

रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया को जानकारी दी कि मेटा ने कानून का पालन नहीं किया, इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही दिमित्री ने रूस के लोगों से स्थानीय प्लेटफॉर्म MAX का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है.
 

New Delhi : रूस में व्हाट्सऐप पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू कर दिये जाने की सूचना है. क्रेमलिन ने इसका कारण मेटा कंपनी द्वारा रूसी कानूनों का पालन नहीं किया जाना बताया है.


रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया को जानकारी दी कि मेटा ने कानून का पालन नहीं किया, इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही दिमित्री ने रूस के लोगों से स्थानीय प्लेटफॉर्म MAX का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है.


रूसी प्रवक्ता के अनुसार MAX प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय मैसेंजर है, इसलिए यह नागरिकों के लिए बेहतर विकल्प है. हालांकि आलोचकों का आरोप है कि इस ऐप के जरिए यूजर्स की निगरानी की जा सकती है.


रूसी अधिकारियों ने निगरानी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस प्लेटफॉर्म से सभी सरकारी काम एक जगह पर किये जा सकते हैं. जानकारों का कहना है कि दरअसल यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका रूस पर लगातार दबाव बढ़ाता जा रहा है.


इसी क्रम में रूस अपने संप्रभु कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर’ को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. व्हाट्सऐप पर लगाया गया बैन इसीलिए लगाया गया रहा है. रूस लगातार विदेशी टेक कंपनियों को  मॉस्को के कानूनों का पालन करने का दवाब बना रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही