Search

 
 
 

रूस का एएन-26 विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के छह सदस्य और 23 यात्रियों की मौत

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कल मंगलवार को कहा था कि सैन्य परिवहन विमान एएन-26 क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी उससे संपर्क टूट गया. मंत्रालय ने आज कहा कि खोजी दल और बचाव दल को एएन-26 के दुर्घटनाग्रस्त होने के स्थान का पता मिल गया है.
 
दुर्घटनाग्रस्त एएन-26 विमान

Moscow : रूस में एएन-26 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. इस हादसे में चालक दल के छह सदस्य और 23 यात्रियों की मौत हो गयी है.रूसी रक्षा मंत्रालय ने आज बुधवार को यह जानकारी दी है.

 

रक्षा मंत्रालय ने कल मंगलवार को कहा था कि सैन्य परिवहन विमान एएन-26 क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी उससे संपर्क टूट गया. मंत्रालय ने आज कहा कि खोजी दल और बचाव दल को एएन-26 के दुर्घटनाग्रस्त होने के स्थान का पता मिल गया है.

 

रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना मे चालक दल के छह सदस्य औप 23 यात्रियों की मृत्यु हो गयी है. दुर्घटना का प्रारंभिक कारण तकनीकी खराबी बतायी गयी है.  समाचार एजेंसी तास के अनुसार विमान एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही