Search

 
 
 

RU के वीसी से रूटा प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, यूनिवर्सिटी के विकास पर चर्चा

रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (रूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में नव नियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की.
 

Ranchi : रांची यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (रूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में नव नियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की.इस दौरान डॉ. उमेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कुलपति का स्वागत किया, वहीं रूटा की सचिव डॉ. शशिकांता टोप्पो ने विमेंस कॉलेज की शिक्षिकाओं की ओर से झारखंड की पारंपरिक शैली में तैयार शौल ओढ़ाकर कुलपति महोदया का अभिनंदन किया.

 

Uploaded Image

 

मौके पर रूटा के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ठाकुर, महासचिव डॉ. सीमा प्रसाद, रामलखन सिंह यादव कॉलेज शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. स्मिता लिंडा टोप्पो, एस.एस. मेमोरियल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रणजीत चौधरी, मारवाड़ी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो सहित रांची विश्वविद्यालय के लगभग 25 शिक्षक उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के दौरान जुटान के संयोजक डॉ. कंजीव लोचन ने सभी सदस्यों का परिचय कुलपति महोदया से करायाइस अवसर पर डॉ. नीलू सिंह ने हाल ही में प्रकाशित पुस्तक कुलपति को भेंट की.शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के विकास एवं सुधार की दिशा में कुलपति द्वारा उठाए जाने वाले कदम में सहयोग का भरोसा जताया.

 

वहीं कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने सत्र को नियमित करने और शोध की गुणवत्ता को बेहतर बनाने को प्राथमिकता बताते हुए इन कार्यों को मिशन मोड में पूरा करने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया.इस अवसर पर डॉ. राहुल कुमार, डॉ. राजीव रजक, रोनाल्ड पंकज खलखो, संतोष रजक सहित अन्य सहायक प्राध्यापक भी मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही