National News: इंटरपोल की मदद से भगोड़ा घोषित दुष्कर्म के आरोपी एस.पल्ली मोप्पम को बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया. इसके साथ ही विभिन्न अपराधों में भगोड़ा विदेश से वापस लाये जाने वाले भगोड़ा घोषित अपराधियों की संख्या 278 हो गयी. इसमें UAE, दुबई, सिंगापुर, बैंकाक,ओमान सहित अन्य देशों में वापस लाये गये अपराधी शामिल है.
इसे भी पढ़ें:
दिल्ली पुलिस को एस.पल्ली मोप्पम की तलाश लंबे समय से थी. इस अपराधी पर 20 वर्षीय युवती को नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दिल्ली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज है. इसमें युवती को नशीली दवा खिलाने के बाद होटल में ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है.
मामले की जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने उसके ख़िलाफ़ आरोप पत्र दायर किया. लेकिन वह घटना के बाद ही विदेश भाग गया था. न्यायालय में आरोप पत्र दायर किये जाने और अभियुक्त के विदेश जाने की वजह से दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर इसके ख़िलाफ़ रेड नोटिस जारी किया गया था.
जिसके बाद उसे UAE में पकड़ा गया. UAE में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद उसे आज भारत लाया गया. वर्ष 2019 से देश के विभिन्न राज्यों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद विदेश भाग चुके अपराधियों में से 278 को वापस लाया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

