Search

 
 
 

Bokaro News: बीएसएल में लाइन ऑफ फायर प्रबंधन पर सुरक्षा संवाद आयोजित

बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यस्थल पर सुरक्षा को और अधिक पुख्ता बनाने को लेकर "लाइन ऑफ फायर प्रबंधन" विषय पर एक महत्वपूर्ण सुरक्षा संवाद आयोजित की गयी.
 

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यस्थल पर सुरक्षा को और अधिक पुख्ता बनाने को लेकर "लाइन ऑफ फायर प्रबंधन" विषय पर एक महत्वपूर्ण सुरक्षा संवाद आयोजित की गयी. कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों की पहचान, दुर्घटना निवारण उपायों तथा सुरक्षित कार्य प्रणालियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई.

 

बैठक में डिटेल प्रजेंटेशन के माध्यम से "लाइन ऑफ फायर" की अवधारणा, इससे जुड़े संभावित जोखिमों, नियंत्रण उपायों तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों की जानकारी साझा की गई. सत्र में उदाहरणों और व्यावहारिक परिस्थितियों के माध्यम से कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में "लाइन ऑफ फायर प्रबंधन" के महत्व पर जोर दिया गया.

 

इस मौके पर एग्जूक्टिव डायरेक्टर ने सभी सुरक्षा अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों में मौजूद संभावित खतरों, जोखिम नियंत्रण उपायों तथा सुरक्षा प्रबंधन की प्रभावशीलता पर विचार-विमर्श किया. उन्होंने अधिकारियों से कर्मचारियों के बीच लाइन ऑफ फायर संबंधी जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सुरक्षित कार्य व्यवहार को प्रोत्साहित करने तथा सुरक्षा नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया. संवाद के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित सुरक्षा पहलों, सर्वोत्तम प्रथाओं तथा कार्यान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों से संबंधित अनुभव साझा किए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही