Search

 
 
 

सैफ चैंपियनशिप: फाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम की पाकिस्तान से टक्कर, इंडिया की खिताबी हैट्रिक पर नजर

Sports News: मंगलवार को सैफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) SAFF चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत खेलने के लिए उतरेगा. पाकिस्तान की टीम शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 1-0 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया. वहीं भारतीय टीम सेमीफाइनल में भूटान को 2-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई.
 
भारतीय फुटबॉल टीम

Sports News: भारतीय फुटबॉल टीम मंगलवार को सैफ (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) SAFF चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगी. डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम की नजर 10वीं बार खिताब जीतने के साथ लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने की होगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है.


इसे भी पढ़ें:

 

पाकिस्तान की टीम शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 1-0 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया. वहीं भारतीय टीम सेमीफाइनल में भूटान को 2-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई. ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया था.

 

बता दें, भारत सैफ चैंपियनशिप में 9 बार का विजेता रहा है. उसने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की थी.  मंगलवार को भारत खिताब जीत जाता है तो लगातार भारत की तीसरी खिताबी जीत होगी.  भारत के मुख्य कोच नौशाद मूसा ने कहा कि टीम ने कई तरह की चुनौतियों के बावजूद जज्बा, जुझारूपन और अनुशासन दिखाई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही