Search

 
 
 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026: राजस्थान ने डिफेंडिंग चैंपियन झारखंड को हराया, बिहार ने भी जीता मुकाबला

Sports News: जवाब में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम 17.5 ओवर में महज 111 रन ही बना सकी. इस तरह राजस्थाान ने 55 रन हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज हासिल की. राजस्थान की टीम ने ग्रुप-ए के अंक तालिक में शीर्ष पर पहुंच गई है.
 
वैभव सूर्यवंशी

Sports News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में सोमवार को मुंबई के शरद पवार क्रिकेट एकेडमी पर खेले गए मुकाबले में राजस्था न ने झारखंड 55 रनों से हरा दिया. इस मैच में टॉस हारकर राजस्थाNन ने पहले बल्लेपबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जवाब में 167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम 17.5 ओवर में महज 111 रन ही बना सकी. इस तरह राजस्थाान ने 55 रन हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज हासिल की. राजस्थान की टीम ने ग्रुप-ए के अंक तालिक में शीर्ष पर पहुंच गई है.

 

टूर्नामेंट की बात करें तो, विदर्भ ने ओडिशा को 8 विकेट से हरा दिया. ग्रुप डी के मुकाबले में ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए. जवाब में विदर्भ ने 162 रनों के लक्ष्य को 17.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ग्रुप सी के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने आंध्र को 8 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 158 रन बनाए. 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी. 

 

ग्रुप बी के मुकाबले में बिहार ने रेलवे को 4 विकेट से हरा दिया. रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए. 138 रनों के लक्ष्य को बिहार की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. बिहार की इस टूर्नामेंट में सबसे पहली जीत है. 


बिहार की टीम एलीट ग्रुप बी के अंक तालिका में 4 अंकों के साथ 5वें स्थान पर आ गई है. बता दें, पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बिहार की कप्तानी की थी, लेकिन उनकी टीम सौराष्ट्र से हार गई थी. सोमवार को खेले गए मुकाबले में बिहार की कप्तानी सूरज कश्यप ने की. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी अब राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम खेलेंगे. यह टूर्नामेंट 19 बवंबर से शुरू होने वाला है. इस वजह से वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अगले मैचों में नहीं खेलेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही