Search

 
 
 

सहरसा : पत्ता चुनने गई 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां काशनगर थाना क्षेत्र में एक 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और इसको लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.
 

Lagatar Desk :  बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां काशनगर थाना क्षेत्र में एक 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और इसको लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. 

 

जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर से पत्ता चुनने के लिए खेत की ओर गई थी. इसी दौरान गांव के ही एक 27 वर्षीय युवक ने उसे अपने झांसे में लिया और मकई के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.

 

घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई. इसके बाद परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. 

 

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस घटना ने एक बार फिर समाज में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर कब तक मासूम इस तरह के जघन्य अपराधों का शिकार होते रहेंगे. 

 

काशनगर थाना प्रभारी बजरंगी कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जारी है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

 

पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है. ग्रामीण आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही