Search

 
 
 

Saharsa News : लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के सहरसा में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां दो दिन से लापता युवक का शव सड़क किनारे खोदे गड्ढे से बरामद किया गया. शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोग वहां से गुजर रहे थे तब उन्होंने शव को देखा. देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.
 

Saharsa  : बिहार के सहरसा में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां दो दिन से लापता युवक का शव सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे से बरामद किया गया. शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोग वहां से गुजर रहे थे तब उन्होंने शव को देखा. देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी.

 

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ठाकुर चौक निवासी पवन मिस्त्री के पुत्र कुसो कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी परिजनों को दी गई. सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कुसो कुमार दो दिन पहले घर से किसी काम के सिलसिले में निकला था. उसके बाद वह नहीं लौटा. 


जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. परिजनों ने बताया कि कुसो कुमार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. FSL की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है.


सदर थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि कुसो कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता लगाया जा रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही