Search

 
 
 

सहरसा : घरेलू कलह में महिला ने पांच बच्चों संग खाया जहर, दो की हालत गंभीर

बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. ताजा मामला सहरसा के ईटहरी थाना क्षेत्र का है. सोमवार को घरेलू विवाद से तंग आकर एक मां ने अपने 5 बच्चों के साथ जहर खा लिया. आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है. जिसमें दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई हुई.
 

Saharsa : बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. ताजा मामला सहरसा के ईटहरी थाना क्षेत्र का है. सोमवार को घरेलू विवाद से तंग आकर एक मां ने अपने 5 बच्चों के साथ जहर खा लिया. आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है. जिसमें दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई हुई.

 

इसमें मोहनपुर गांव निवासी रंजन पंडित की 40 वर्षीय पत्नी सोनी देवी, उनकी 14 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी, 13 वर्षीय रचना कुमारी, 6 वर्षीय सपना कुमारी और 5 साल के जुड़वा बेटे रामकुमार व लखन कुमार शामिल हैं.

 

जानकारी के अनुसार रंजन पंडित परिवार पालने के लिए गांव से बाहर रहकर काम करते है. सोनी देवी अपने पांच बच्चों संग गांव में ही खेती बाड़ी करती है.  रविवार को संपत्ति को लेकर सोनी और उसके ससुरालवालों के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद सोनी देवी ने रात को बच्चों को दूध में जहर मिलाकर पिलाया और खुद भी पी लिया.

 

जहर का असर होने के साथ बच्चे तड़पने लगे. एक बच्चे ने हिम्मत दिखा दरवाजा खोला और आसपास के लोगों को बुलाया. जब लोग पहुंचे तो देखा सभी लोग बेहोश बड़े थे. उन्होंने देर न करते हुए सभी को अस्पताल ले गए. 

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सोनी के सुसरालवालों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही