Search

 
 
 

साहेबगंज अवैध खनन केस: दाहू यादव की अग्रिम बेल पर 16 जुलाई को बहस

साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi: साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सोमवार की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और ED की ओर से आंशिक बहस हुई. जिसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के लिए 16 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. 


दाहू यादव करीब तीन वर्षों से अधिक समय से फरार चल रहे हैं. ईडी ने पिछले दिनों दाहू यादव समेत छह आरोपियों के विरुद्ध पूरक आरोप पत्र (सप्लीमनेट्री प्रोसिक्यूशन कंप्लेन) दायर किया है. यह पूरक आरोप पत्र रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में दाखिल किया गया है. दाहू यादव 18 जुलाई 2022 को रांची स्थित ED कार्यालय में पेश होने के बाद से गायब हैं. 


तब से जांच एजेंसियां उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2023 में दाहू को सरेंडर करने का आदेश दिया था. लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे. ऐसे में पुलिस, ईडी और सीबीआई ने दाहू यादव को वॉन्टेड घोषित कर दिया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही