Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंजः गुरुद्वारा की जमीन पर जबरन कब्जा का आरोप, सिख समाज में आक्रोश

सिख समाज के लोगों ने साफ कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जमीन को कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
Advertisement
Advertisement
शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुुंचे सिख समाज के लोग.

Sahibganj : साहिबगंज के गुरुद्वारा की जमीन पर कथित तौर पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है. इसको लेकर सिख समाज में गहरा आक्रोश है. इस मामले को लेकर श्री गुरु नानक सत्संग सभा के लोग एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी अमित कुमार सिंह से लिखित शिकायत की.


गुरु नानक सत्संग सभा के रेजिडेंट सेक्रेटरी बवेजा नरेंद्र पाल ने बताया कि शहर के लाल बन्ना स्थित पब्लिक हाई स्कूल के समीप श्री गुरु नानक साहिब जी के नाम पर करीब तीन बीघा दो कट्ठा तीन धुर जमीन पंजीकृत है, जिसका जमाबंदी नंबर 456 है. आरोप है कि इस जमीन के एक हिस्से पर कुछ भू-माफिया द्वारा जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. विरोध करने पर दबाव और जबरदस्ती की जा रही है.

 


सिख समाज के लोगों ने साफ कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर जमीन को कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.


वहीं, एसपी अमित कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवेदन को साहिबगंज सदर एसडीओ को अग्रसारित कर दिया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही