Search

 
 
 

Sahebganj News: लोहरदगा में पोस्टेड ASI मनोज गोंड का निधन, साहेबगंज पुलिस ने दी अंतिम सलामी

लोहरदगा जिले में पदस्थ पुरानी साहेबगंज निवासी एएसआइ मनोज गोंड का निधन गुरुवार को हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शुक्रवार की सुबह कोलकाता से उनका शव यहां लाया गया. यहां पुलिस जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी. इसके बाद मुक्तेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.
 
साहेबगंज जिला की खबरें

Sahibganj: लोहरदगा जिले में पदस्थ पुरानी साहेबगंज निवासी एएसआइ मनोज गोंड का निधन गुरुवार को हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शुक्रवार की सुबह कोलकाता से उनका शव यहां लाया गया. यहां पुलिस जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी. इसके बाद मुक्तेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

अंतिम संस्कार के दौरान उनके छोटे बेटे कृष कुमार गोंड ने मुखाग्नि दी. परिजन ने बताया कि उनके लीवर में समस्या थी. दो-ढाई साल से उनका इलाज जारी था. दो-तीन दिन पूर्व ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता में भर्ती कराया गया था. जहां उनका निधन हो गया.

 

जानकारी के मुताबिक, मनोज गोंड तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे. उनके दो बच्चे हैं. पत्नी लंबे समय से अलग रहती थी. दोनों बच्चे उन्हीं के साथ रहते थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही