Search

 
 
 

Sahibganj :  हाइवा-टोटो की टक्कर, दो की मौत, गर्भवती महिला समेत चार घायल

जिले में मंगलवार देर रात सड़क हादसा हुआ है. यहां उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर जामनगर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टोटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गर्भवती महिला समेत चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
 

Sahibganj : जिले में मंगलवार देर रात सड़क हादसा हुआ है. यहां उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर जामनगर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टोटो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गर्भवती महिला समेत चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो में सवार सभी लोग पांच माह की गर्भवती महिला का इलाज कराने के लिए राजमहल जा रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग सड़क पर जा गिरे.

 

हादसे में राधानगर थाना क्षेत्र के बालूटोला-चुवार निवासी 46 वर्षीय एईसुद्दीन शेख और 52 वर्षीय नुवाहार बीवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं यास्मीन खातून (26), रहीम शेख (45), तफनारा बीवी (54) और टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में गर्भवती महिला की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है.

 

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा और टोटो को जब्त कर लिया है. वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही