Search

 
 
 

साहिबगंज : घर के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज जयंती गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राजकुमार यादव (33 वर्षीय) के रूप में हुई है. अपराधियों ने उसके सिर पर गोली मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया.
 

Sahibganj :  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज जयंती गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राजकुमार यादव (33 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

अपराधियों ने उसके सिर पर गोली मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया. 

 

हत्या से पहले राजकुमार व अपराधियों के बीच हुआ था विवाद 

जानकारी के अनुसार, राजकुमार यादव अपने घर में अकेला रहता था. उसकी पत्नी करीब 10-12 साल पहले उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी. राजकुमार की मां और उसका बेटा उसकी बहन के घर पर रह रहे थे.

 

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात राजकुमार अपने घर में सोया था. तभी कुछ अपराधी वहां पहुंचे और उसे घर से बाहर बुलाया. बाहर निकलने पर राजकुमार और अपराधियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर अपराधियों ने राजकुमार के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.

 

हत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस

इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ किशोर तिर्की, नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता और मुफस्सिल थाना प्रभारी अनिश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया है.

 

फिलहाल, पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है. साथ ही अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है, ताकि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही