Search

 
 
 

Sahibganj News : मिनी गन फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, मशीन व अर्धनिर्मित हथियार बरामद

जिले के रांगा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. झारखंड व बिहार पुलिस ने छापेमारी कर केंदुआ आमगाछी से लेथ मशीन व कुछ अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं.
 

Sahibganj :  जिले के रांगा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. झारखंड व बिहार पुलिस ने छापेमारी कर केंदुआ आमगाछी से लेथ मशीन व कुछ अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं.

 

जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस को सूचना मिली थी कि साहिबगंज के केंदुआ आमगाछी में अवैध तरीके से हथियार फैक्ट्री का संचालन हो रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने रांगा पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. इस दौरान एक बंद घर से हथियार बनाने की मशीन और अर्धनिर्मित हथियार बरामद हुए.

 

हथियारों की बरामदगी के बाद दोनों राज्यों की पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फैक्ट्री का संचालन कौन कर रहा था. इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. इस अवैध फैक्ट्री का नेटवर्क कितना बड़ा है और हथियारों की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही