Search

Sahibganj : राजमहल उपकारा में विचाराधीन कैदी को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Sahibganj : राजमहल उपकारा में बुधवार को एक विचाराधीन कैदी को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. कैदी की पहचान सोहन कुमार यादव के रूप में हुई है.
 
Sahibganj : राजमहल उपकारा में बुधवार को एक विचाराधीन कैदी को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. कैदी की पहचान सोहन कुमार यादव के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, सोहन जेल परिसर में साफ-सफाई का कार्य कर रहा था. इसी दौरान झाड़ियों से निकले सांप ने उसके पैर में डंस लिया. घटना के बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से उसकी स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल कैदी की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही