Lagatar Desk : नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन और उन पर हुए लाठीचार्ज पर अब सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है.एक्टर ने आंदोलन के दौरान जो हिंसा हुई वो बहुत दुखद है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार अपना समर्थन दिखाएगी.
ये पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी
यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था; बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है.पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है.
मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूँ. उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है. यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. वे बहुत साहसी और बहादुर हैं. शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी.
यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है; इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए.मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी. यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है. एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है. जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे.
शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएँ और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए.
छात्रों के सपोर्ट में आए ये सितारे
गौरतलब है कि सलमान खान से पहले कई सेलिब्रिटीज ने छात्रों का समर्थन किया है. राजकुमार राव, सोनम बाजवा, नसीरुद्दीन शाह, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा, सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ समेत कई सितारों ने अपनी बात कही है.


Leave a Comment