Lagatar Desk : एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं. अब इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. तस्वीरों में सामंथा बेहद खुश नजर आ रही हैं. उन्होंने पति राज निदिमोरू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं.
गोद भराई की रस्म की शेयर की तस्वीरें
सामंथा ने गोद भराई की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. तस्वीरों में वह पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही है. परिवार के साथ बिताए इन खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
सामंथा इंस्टा फोटो
तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के प्रति अपने सम्मान के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें हर रस्म का अर्थ पूरी तरह समझ नहीं आता था, लेकिन उनका हमेशा से मानना रहा है कि इन परंपराओं के पीछे गहरा अर्थ और महत्व छिपा होता है.
खास परंपरा के तहत हुई रस्म
पहली बार माता-पिता बनेंगे सामंथा और राज
सामंथा की प्रेग्नेंसी की खबरें उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब मा इंटी बंगारम' की सक्सेस पार्टी के दौरान फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की सक्सेस मीट के दौरान बताया कि वह अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लेंगी.

