Search

 
 
 

समस्तीपुर :  कारोबारी से 3 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से हमला

हसनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात  अपराधियों ने आलू-प्याज के थोक व्यापारी से 3 लाख लूट लिए. लूट का विरोध करने पर पिस्टल की बट से कोकनी गांव निवासी रुपेश कुमार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से घायल व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
 

Samastipur :  हसनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात  अपराधियों ने आलू-प्याज के थोक व्यापारी से 3 लाख लूट लिए. लूट का विरोध करने पर पिस्टल की बट से कोकनी गांव निवासी रुपेश कुमार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से घायल व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 


घर लौटने के दौरान हुई लूट 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रुपेश कुमार अपनी दुकान बंद कर कर्मचारी संतोष कुमार महतो के साथ साइकिल से घर लौट रहे थे. उनके पास एक थैला था, जिसमें दिनभर की बिक्री के तीन लाख रुपये रखे थे. 

 

जैसे ही वे कोकनी मोड़ के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए  छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और साइकिल को आगे जाने से रोका. विरोध करने पर अपराधियों ने रुपेश को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया और रुपयों से भरा थैला छीन कर खेत की ओर भाग निकले.

 

स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई है.

 

इलाके में दहशत, व्यापारियों में आक्रोश

घटना की खबर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. खासकर व्यापारी वर्ग में काफी रोष देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस की गश्त व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है.

 

व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के मौसम में इस तरह की घटनाएं प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करती हैं. उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग की है. 

 

पुलिस कर रही है जांच, तकनीकी टीम भी जुटी

सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया है.

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि तकनीकी सहायता के जरिये अपराधियों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही