Lagatar Desk : बिहार के समस्तीपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में स्कूल जा रही एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान वार्ड-14 निवासी उमेश ठाकुर की बेटी सोनम कुमारी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, सोनम हर दिन की तरह सोमवार को भी साइकिल से घर से स्कूल जाने के लिए निकली. जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंची, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई.
सोनम के पिता का आरोप है कि एक युवक छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा था. शादी नहीं करने पर उसने जान से मारने की भी धमकी थी. पिता को शक है कि इसी खुन्नस में उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे भी बरामद किए हैं.
फिहलाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है. पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment