Search

 
 
 

समस्तीपुर: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, चालक की मौत

बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां सिंघिया थाना के भरहर चौक के पास हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई. इसमें ट्रक मालिक की मौत हो गई जबकि खलासी की हालत नाजुक बनी हुई है.
 

Samastipur : बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां सिंघिया थाना के भरहर चौक के पास हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक में आग लग गई. इसमें ट्रक मालिक की मौत हो गई जबकि खलासी की हालत नाजुक बनी हुई है.

 

मृतक ट्रक मालिक की पहचान समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना के धुरलक निवासी कृष्णदेव राय के 35 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है. बताया गया है कि पप्पू खुद अपने ट्रक को चलाता था. ट्रक पर रासायनिक खाद लदा हुआ था.

 

आसपास के लोग कुछ मदद कर पाते ट्रक पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई है. सूत्रों के अनुसार, ट्रक सिंघिया से खाद लोडकर निमी की ओर जा रहा था. 

 

रास्ते में बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से ट्रक में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि चालक व अन्य सवारों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया. देखते–ही–देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया.

 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है. घटना स्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं, जिससे अफरा–तफरी का माहौल बना हुआ है. घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही