Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, रणवीर के जोक को लेकर किया बड़ा खुलासा

स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद पर आखिरकार खुलकर बात की है. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘स्टिल अलाइव’ नाम का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूरे मामले पर अपनी बात रखी.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद पर आखिरकार खुलकर बात की है. हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘स्टिल अलाइव’ नाम का वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पूरे मामले पर अपनी बात रखी.

 

 

रणवीर के जोक को लेकर क्या बोले समय रैना


समय रैना ने खुलासा किया कि रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) ने विवादित सवाल सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार पूछा था. उन्होंने कहा,लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने वो जोक एडिट में हटाया क्यों नहीं. सच ये है कि उस एपिसोड में रणवीर ने वो सवाल करीब 8 बार पूछा था. इसके अलावा भी कई अजीब सवाल थे. जब मैंने एडिट देखा तो लगा कि बहुत गंदी बातें हैं, इसलिए मैंने बाकी सब हटा दिए और एक ही रखा.

 

क्या था पूरा विवाद?


दरअसल, साल 2025 में शो के एक एपिसोड के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि उनके और शो के मेकर्स के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं.इस विवाद में नेशनल कमिशन फॉर विमेन (NCW) ने भी दखल दिया था, जिसके बाद रणवीर को लिखित माफी मांगनी पड़ी.

 

कोर्ट की टिप्पणी भी आई सामने


बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी, लेकिन उनकी टिप्पणी को ‘अश्लील’ करार देते हुए कहा कि इस तरह की बातें समाज पर नकारात्मक असर डालती हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही