Search

 
 
 

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में समय रैना ने मुनव्वर की दूसरी शादी पर कसा तंज, वीडियो वायरल

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के एपिसोड में उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की निजी जिंदगी पर हल्का-फुल्का मजाक किया,
 

Lagatar Desk : कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के एपिसोड में उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की निजी जिंदगी पर हल्का-फुल्का मजाक किया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

 

इस एपिसोड में एक्टर राघव जुयाल और कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम अपनी आगामी फिल्म भाई तेरा स्टार है के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे.बातचीत के दौरान समय रैना ने दर्शकों से कहा -भाई की फिल्म 30 जुलाई को आ रही है. थिएटर में जाकर जरूर देखना. अगर बारिश हो रही हो और आप सोच रहे हो कि OTT पर देख लेंगे, तो ऐसा मत करना.इस पर राघव जुयाल ने तुरंत जवाब दिया,अरे, क्या बोल रहा है .1 अगस्त को OTT पर नहीं आ रही है. फिल्म सिर्फ थिएटर में ही रिलीज हो रही है, वहीं जाकर देखनी है.

 

मुनव्वर फारूकी पर कसा तंज

 राघव की बात सुनने के बाद समय रैना ने पंचलाइन देते हुए कहा -आमिर सर जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है.समय का यह मजाक मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी को लेकर था. उन्होंने अभिनेता आमिर खान की शादियों का जिक्र करते हुए मुनव्वर की निजी जिंदगी पर चुटकी ली. समय की इस टिप्पणी पर स्टूडियो में मौजूद लोग हंस पड़े, वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही