Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समलैंगिक विवाह : दो बच्चों की मां को 16 साल की युवती से हुआ प्यार, रचायी शादी!

Patna : बिहार के पटना जिले में समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब थाने में किशोरी के परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज  कराया. एक माह पहले पटना के दीघा थाना में किशोरी के अपहरण का केस दर्ज हुआ था. किशोरी की उम्र 16 साल है. जिसने दो बच्चों की मां से शादी कर ली है. पुलिस ने जांच के बाद किशोरी को भोजपुर जिला के तरारी से सकुशल बरामद किया है. किशोरी ने पुलिस को बताया कि महिला और उसने शादी कर ली है. महिला एक महीने पहले किशोरी के साथ नोएडा चली गयी थी. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/sudha-milk-becomes-costlier-by-rs-3-in-bihar-new-rate-applicable-from-october-11/">बिहार

में सुधा दूध 3 रुपये हुआ मंहगा, नई रेट 11 अक्टूबर से लागू

महिला दिल्ली में ऑटो चलाती थी 

महिला दुर्गा पूजा पर किशोरी के साथ ही अपने मायके भोजपुरआयी थी. पटना पुलिस ने बताया कि महिला के खिलाफ किशोरी के अपहरण का केस दर्ज है. महिला को जेल भेज दिया गया है. किशोरी अपने घर चली गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला किशोरी के साथ नोएडा में रहने लगी थी. वहीं पर दोनों किराये का एक कमरा लेकर रहते थे. महिला दिल्ली में ऑटो चलाती थी और किशोरी घर का काम देखती थी. महिला के साथ ही उसके दोनों बच्चे भी रहते थे. इसे भी पढ़ें - बेरमो">https://lagatar.in/bermo-fire-broke-out-in-two-shops-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes/">बेरमो

: दो दुकानों में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख

विवाह से जुड़ा एक कागजात भी बरामद

पुलिस के सामने महिला ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये. महिला ने बताया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे. वह दो साल से पति से अलग रहती थी. महिला ने बताया कि उसने किशोरी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है. पुलिस ने विवाह से जुड़ा एक कागजात भी बरामद किया था. जांच के बाद वह कागजात अवैध निकला. पुलिस की मानें तो वह जिस किशोरी से शादी की बात कह रही है वह किशोरी नाबालिग है. किशोरी के नाबालिग होने की बात पर भी महिला कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी. वह बार-बार यही कह रही है कि कुछ भी हो, वह उसी के साथ रहेगी. मामले में महिला के जेल हो जाने के बाद उसके दोनों बच्चे अब उसके मायके में रह रहे हैं. इसे भी पढ़ें - जब्ती">https://lagatar.in/was-good-at-time-of-seizure-now-junk/">जब्ती

के समय अच्छी थी – अब कबाड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही