Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने सम्राट चौधरी, नेता दे रहे बधाई

Patna: बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. गुरुवार को केंद्रीय आलाकमान की ओर से पत्र जारी कर इसकी घोषणा हुई. सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं जिम्मेदारी मिलने के बाद सम्राट चौधरी का पहला रिएक्शन भी सामने आया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि उनका पहला मकसद होगा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान और बढ़े. कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ बीजेपी की सरकार बिहार में स्थापित हो इसकी चिंता करनी है. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jharia-co-and-ghanudih-police-seized-illegal-coal-in-huge-quantity/">धनबाद:

झरिया सीओ व घनुडीह पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त किया अवैध कोयला
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-408.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कमान संभालते ही सम्राट चौधरी महागठबंधन सरकार पर आक्रामक दिखे. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने 33 साल तक शासन कर जनता को धोखा देने का काम किया है. इसका हिसाब लेते हुए बिहार में बीजेपी एक अच्छी सरकार देगी इस पर हमें काम करना है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-407.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बीजेपी नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है वह उसका सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सम्राट चौधरी अच्छा काम करेंगे और उनके नेतृत्व में बिहार बीजेपी आगे बढ़ेगी. बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का फैसला सराहनीय योग्य है. इसे भी पढ़ेंराहुल">https://lagatar.in/congress-lashed-out-at-the-modi-government-for-rahuls-two-year-sentence-said-got-punished-for-speaking-the-truth/">राहुल

को दो साल की सजा पर कांग्रेस मोदी सरकार पर बरसी, कहा, सच बोलने की सजा मिली, हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे..
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही