Search

 
 
 

संजय राउत ने कहा, अजीत पवार का विमान हादसा संदिग्ध, जस्टिस लोया केस को याद किया

जस्टिस लोया की मौत पर उनकी बहन ने शक जताया था. इसके तार सोहराबुद्दीन एनकाउंटर से जोड़े गये थे. इस केस में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह,  पुलिस के पूर्व चीफ पीसी पांडे, एडीजीपी गीता जौहरी, गुजरात पुलिस के ऑफिसर अभय चुडासम्मा और एनके अमीन बरी हो चुके हैं
 

Mumbai : महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM  अजीत पवार का विमान हादसे में हुई मौत पर महाराष्ट्र में राजनीति शुरू हो गया है. विपक्षी नेता इसे संदिग्ध करार दे रहे हैं.

 

 
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत बजट सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली में हैं. संजय राउत ने कहा कि अजित दादा की विमान दुर्घटना में हुई मौत पर सवाल उठने वाजिब हैं. उनकी मौत सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध है.


उन्होंने कहा कि यह घटना उन्हें जस्टिस लोया केस की याद दिलाती है.मामला यह है कि जस्टिस लोया सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस की सुनवाई कर रहे थे. 2014 में 1 दिसंबर वे नागपुर में अपने कलीग की बेटी के शादी समारोह में जा रहे थे.  तभी दिल का दौरा पड़ने से उनकी कथित तौर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी.


जस्टिस लोया की मौत पर उनकी बहन ने शक जताया था. इसके तार सोहराबुद्दीन एनकाउंटर से जोड़े गये थे. इस केस में भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह,  पुलिस के पूर्व चीफ पीसी पांडे, एडीजीपी गीता जौहरी, गुजरात पुलिस के ऑफिसर अभय चुडासम्मा और एनके अमीन बरी हो चुके हैं


संजय राउत ने कहा कि विमान दुर्घटना को लेकर संदेह पैदा हो रहा है. इसकी ठीक से जांच की जानी चाहिए. राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भी संजय राउत की हां में हां मिलते हुए कहा कि मौसम एकदम साफ था, दृश्यता अच्छी थी फिर अचानक विमान कैसे गिर गया. इसकी जांच ठीक से होनी चाहिए.


अपनी बात रखते हुए संजय राउत ने कहा कि अजित पवार की मौत सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध है. भाजपा के लोग उन्हें(अजीत पवार) सिंचाई घोटाले की फाइल दिखा कर धमका रहे थे.  जबकि वह घर वापसी की तैयारी कर रहे थे.


संजय राउत ने कहा कि कहा कि एनसीपी के विलय की तारीख तय थी. इसी बीच इतनी बड़ी घटना कैसे घट गयी. जान लें कि   पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अजीत पवार की मौत पर सवाल उठाये थे.  हालांकि शरद पवार ने किसी साजिश से इनकार किया है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही