Search

 
 
 

झारखंड की कानून-व्यवस्था पर संजय सेठ का हमला, बोले- जनता भय के साये में जी रही

Ranchi : केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से लेकर रामगढ़ और गिरिडीह तक हुई घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
 

Ranchi : केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से लेकर रामगढ़ और गिरिडीह तक हुई घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


संजय सेठ ने कहा कि सोमवार रात जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक को पीसीआर वाहन के पास से खींचकर उसकी हत्या कर दी गई. वहीं, मंगलवार को रामगढ़ में गिरिडीह के एक रजिस्ट्रार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से पूरे राज्य में डर और असुरक्षा का माहौल है.


उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं दिखाती हैं कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं. आम लोग अपने घरों और सड़कों पर भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन इस गंभीर स्थिति से निपटने में अपेक्षित संवेदनशीलता और तेजी नहीं दिखा रहे हैं.


संजय सेठ ने राज्य सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि कानून का राज स्थापित कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा बहाल करना जरूरी है. उनके अनुसार कानून-व्यवस्था का संकट अब सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही