Search

 
 
 

संजय सेठ ने पहाड़ी मंदिर में किया सोलर लाइट का उद्घाटन

रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सौजन्य से 10 सोलर लाइटें लगाई गईं.
 

Ranch : रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के सौजन्य से 10 सोलर लाइटें लगाई गईं. मंत्री सेठ ने इनका विधिवत उद्घाटन कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की एवं परिसर में वृक्षारोपण भी किया. उन्होंने कहा कि पहाड़ी बाबा हमारे संरक्षक हैं, और मंदिर का समुचित विकास हर संभव किया जाएगा.

 

इस अवसर पर श्री सेठ ने बाबा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु रखने और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अजय मारू, सांसद संजय जयसवाल, रविंद्र सिंह, संजीव साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालू और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही