Search

 
 
 

रावण दहन के साथ सप्तमी जुलूस संपन्न, भक्ति में डूबा मेदिनीनगर

रामनवमी के अवसर पर मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला. गुरुवार की सुबह छहमुहान पर रावण दहन के साथ सप्तमी जुलूस का समापन हुआ.
 

Palamu : रामनवमी के अवसर पर मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला. गुरुवार की सुबह छहमुहान पर रावण दहन के साथ सप्तमी जुलूस का समापन हुआ.इस दौरान छह मुहान पर जनरल द्वारा आयोजित भक्ति कार्यक्रम का लोगों ने पूरी रात आनंदलिया. महावीर नवयुवक दल (जनरल) के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने रावण के पुतले में अग्नि प्रज्वलित की. 

 

इस दौरान रामनवमी कमेटी के संरक्षक समेत अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. जय श्री राम, जय जय श्री राम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर थाना की पुलिस मौके पर तैनात रही.

 

Uploaded Image

 

इससे पहले बुधवार देर रात शिवाला रोड स्थित हनुमान मंदिर से सप्तमी जुलूस की शुरुआत हुई. जुलूस का नेतृत्व महावीर नवयुवक दल (जनरल) के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने किया. जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए छहमुहान पहुंचा.

 

जुलूस के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया. लाठी खेल और अन्य करतबों ने लोगों को आकर्षित किया. रामभक्तों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया.पूरे आयोजन में शहर की विभिन्न पूजा समितियों, अखाड़ों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही. भक्ति गीतों और झांकियों से सजा जुलूस देर रात तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही