Search

 
 
 

स्वर्ण मंदिर में अरदास करते हुए फूट फूट कर रोईं सारा, वीडियो वायरल

Lagatar Desk : यहां दोनों कलाकारों ने दरबार साहिब में मत्था टेका और अरदास कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान सारा अली खान काफी भावुक नजर आई. अरदास करते समय उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज से पहले सारा अली खान और उनके को-स्टार आयुष्मान खुराना अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे. 

 

 

यहां दोनों कलाकारों ने दरबार साहिब में मत्था टेका और अरदास कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान सारा अली खान काफी भावुक नजर आई. अरदास करते समय उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सारा हुई भावुक 

अरदास के दौरान भावुक हुई सारा

दशहरा के मौके पर सारा अली खान और आयुष्मान खुराना ने स्वर्ण मंदिर पहुंचकर प्रार्थना की. इस दौरान दोनों कलाकार सफेद कपड़ों में नजर आए. सारा ने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ था. उन्होंने हाथ जोड़कर अरदास की.हालांकि, इस यात्रा की तस्वीरों में दोनों कलाकार शांत भाव से प्रार्थना करते दिखाई दिए, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सारा भावुक होती नजर आ रही हैं.

 


सारा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आयुष्मान के साथ स्वर्ण मंदिर की एक तस्वीर भी शेयर की. इसके साथ उन्होंने फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में प्यार, अच्छी किस्मत और खुशियों की कामना की.

23 अक्टूबर को रिलीज होगी  उड़ता तीर

सारा और आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म पहले 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 23 अक्टूबर कर दी गई. फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए वह बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही