Search

 
 
 

Saraikela : कांड्रा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Saraikela Kharsawa :  मालगाड़ी के लोको पायलट की नजर ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी. सूचना मिलने के बाद रेलवे कंट्रोल की ओर से मामले की डायरी एंट्री कराई गई. इसके बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की.
 
पुलिस जांच में जुटी

Saraikela Kharsawa :  जिले के कांड्रा स्टेशन से चांडिल की ओर जाने वाली अप लाइन में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का शव मिला. शव झांझर पुल से पहले पोल संख्या 389/S11 के पास ट्रैक के किनारे बरामद किया गया. घटना की जानकारी मालगाड़ी के लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल को दी.

 

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी के लोको पायलट की नजर ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी. सूचना मिलने के बाद रेलवे कंट्रोल की ओर से मामले की डायरी एंट्री कराई गई. इसके बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की.

 

इसे भी पढ़ें

 

घटना की जानकारी मिलने पर कांड्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच की और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी. व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

 

घटनास्थल तक सड़क की सीधी पहुंच नहीं होने के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रैक के पास झाड़ियों और पथरीले रास्ते के बीच से पुलिसकर्मियों ने सावधानी से शव को सड़क तक लाया गया.

 

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही