Search

 
 
 

Saraikela News: डीसी ने PVTG गांव में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा

डीसी नीतिश कुमार सिंह ने सोमवार को चांडिल प्रखंड के पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) बहुल सुदूरवर्ती गांवों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: डीसी नीतिश कुमार सिंह ने सोमवार को चांडिल प्रखंड के पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) बहुल सुदूरवर्ती गांवों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पात्र मतदाता का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के धुनाबुरु पंचायत स्थित कोड़ाबुरु, तुलग्राम और पालगाम गांवों का भ्रमण किया. उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों से बातचीत की और एन्यूमरेशन प्रपत्रों के वितरण, उन्हें भरने की प्रक्रिया तथा मतदाता सत्यापन कार्य की जानकारी ली.

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने विवरण का सत्यापन कराएं और एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर निर्वाचन आयोग के अभियान में सहयोग दें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बन सके.

 

दौरे के दौरान उपायुक्त दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के घर भी पहुंचे. उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि दिव्यांग, वृद्ध और अन्य विशेष श्रेणी के पात्र मतदाताओं तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचकर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे.

 

निरीक्षण के समय जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी-सह-ईआरओ नितिन कुमार, बीडीओ-सह-एईआरओ तलेस्वर रविदास, बीएलओ सुपरवाइजर और संबंधित बीएलओ भी मौजूद रहे.

 

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क समेत अन्य स्थानीय समस्याएं भी उपायुक्त के सामने रखीं. इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए और ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

 

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि SIR-2026 अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से छूटे नहीं. इसके लिए घर-घर जाकर पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ सत्यापन का कार्य किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही