Search

 
 
 

Saraikela: कुनाबेड़ा में झामुमो ने शहीद निर्मल महतो को किया नमन, प्रतिमा पर चढ़ाए श्रद्धासुमन

शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को राजनगर प्रखंड के कुनाबेड़ा चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Rajnagar: शहीद निर्मल महतो की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को राजनगर प्रखंड के कुनाबेड़ा चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

Uploaded Image

निर्मल महतो को झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धाजंलि

 

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम के नेतृत्व में कार्यकर्ता पैदल कुनाबेड़ा चौक पहुंचे. हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने ‘जय झारखंड’ और ‘शहीद निर्मल महतो अमर रहें’ के नारे लगाए. इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

 

इसे भी पढ़ें:

झामुमो नेता कालीपद सोरेन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड आंदोलन को मजबूती देने के साथ-साथ यहां के लोगों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष किया. उनका बलिदान झारखंड के लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा. उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

 

इस दौरान झामुमो की ओर से केंद्र सरकार से शहीद निर्मल महतो को पद्मभूषण सम्मान देने की मांग भी उठाई गई. नेताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और बलिदान को देखते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए.

 

मौके पर केंद्रीय सदस्य विशु हेम्ब्रम, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू, दिलीप महतो, सुबोल महतो, छुटू महतो, भक्तु मार्डी, सिंह सरदार, सुधीर मुर्मू, मुबारक हुसैन, सूरज सोरेन, राजाराम सरदार समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही