Search

 
 
 

Saraikela : नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका. 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर 22 लाख के इनामी तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल और अन्य सामग्री बरामद की गई है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela/Kharsawa :  जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर 22 लाख के इनामी तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल और अन्य सामग्री बरामद की गई है.

 

गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी मदन महतो, 5 लाख का इनामी रवि सरदार और उसकी पत्नी 2 लाख की इनामी मीणा शामिल है. पुलिस के अनुसार, तीनों लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे और कई मामलों में वांछित चल रहे थे.

 

सुरक्षा एजेंसियों को इनकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान तीनों को दबोच लिया गया. वहीं नक्सलियों के पास से बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है.

 

गिरफ्तार नक्सलियों से संगठन के नेटवर्क, हथियारों की आपूर्ति और उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से सरायकेला और आसपास के इलाकों में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. वहीं, सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही