Search

 
 
 

Saraikela News: सरायकेला के लिए 10 करोड़ जारी, बनेगा 100 बेड का आधुनिक क्रिटिकल केयर सेंटर

सरायकेला-खरसावां जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी तेज हो गई है. झारखंड सरकार ने जिले में 100 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मंजूर की है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जारी की गई है.
 

Ranchi: सरायकेला-खरसावां जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी तेज हो गई है. झारखंड सरकार ने जिले में 100 बेड वाले क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मंजूर की है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जारी की गई है. यह अस्पताल प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और राज्य सरकार की योजना के तहत बनाया जाएगा. 

 

अस्ताल की कुल लागत अब बढ़कर 64.25 करोड़ रुपये हो गई है. पहले इसकी लागत करीब 54 करोड़ रुपये तय की गई थी. अस्पताल भवन निर्माण का काम झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपा गया है. सरकार ने साफ कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखी जाएगी. इसके लिए थर्ड पार्टी एजेंसी से जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के बाद ही भुगतान होगा.

 

विभाग ने निर्माण एजेंसी को हर महीने प्रगति रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. आदेश अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से जारी किया गया है. नए क्रिटिकल केयर ब्लॉक के बनने से सरायकेला-खरसावां और आसपास के इलाकों के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. मरीजों को जिले में ही बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधा मिल सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही