Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: 16 साल से फरार लूटकांड का वारंटी गिरफ्तार

राजनगर थाना क्षेत्र के लूटकांड में 2009 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राजू लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ चाईबासा मुफस्सिल थाना में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित होने की जानकारी सामने आई है.
Advertisement
Advertisement

Saraikela: राजनगर थाना क्षेत्र के लूटकांड में 2009 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राजू लोहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ चाईबासा मुफस्सिल थाना में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित होने की जानकारी सामने आई है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस के अनुसार, राजू लोहार लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था. इसी दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली. सूचना के आधार पर राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही