Search

 
 
 

Saraikela News : अवैध शराब की 3 भट्ठियां ध्वस्त, 1500 किलो जावा महुआ जब्त

Seraikela News :उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोनों राज्यों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की.
 
तीन अवैध महुआ भट्ठिया ध्वस्त

Seraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इस अभियान के तहत नीमडीह थाना क्षेत्र में झारखंड और पश्चिम बंगाल उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन अवैध महुआ चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया.

 

 

यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल सीमा से सटे लाकड़ी और चतरमा गांव में की गई. छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 1500 किलोग्राम जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की. बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है.

 

उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोनों राज्यों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की.

 

छापेमारी के दौरान अवैध भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. हालांकि, कार्रवाई के दौरान भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए. उनके खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री हो रही हो तो इसकी सूचना तत्काल उत्पाद विभाग या जिला प्रशासन को दें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही