Search

 
 
 

Saraikela News : तिरुलडीह में 3 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने असली मालिक को सौंपा

पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से थाना क्षेत्र से गुम हुए 3 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया. इसके बाद मोबाइलों के असली मालिकों का सत्यापन कर उन्हें सौंप दिया गय़ा.
 
पुलिस ने गुम मोबाइलों को उनके असली मालिको को सौंपा.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाने की पुलिस ने गुम हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिक को सौंप दिया. एसपी निधि द्विवेदी द्वारा शुरू किए गए Project ‘Device’ के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है.

 

थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से थाना क्षेत्र से गुम हुए 3 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया. इसके बाद मोबाइलों के असली मालिकों का सत्यापन कर उन्हें सौंप दिया गय़ा. अपने खोए मोबाइल पाकर उनके चेहरे खिल उठे. उन्होंने इसके लिए तिरुलडीह थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया. कहा कि पुलिस की तत्परता और Project ‘Device’ की वजह से उन्हें उनका कीमती सामान वापस मिल सका.

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एसपी निधि द्विवेदी ने Project ‘Device’ की शुरुआत की है. इस प्रोजेक्ट के तहत CEIR पोर्टल पर मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक और ट्रैक किया जाता है, जिससे मोबाइल की लोकेशन का पता लगाने और उसे बरामद करने में आसानी हो रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही